अन्य

छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण

डेस्क :महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) (पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और नाशिक जिले की येवला सीट से विधायक छगन भुजबल के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को राजभवन में उनका शपथग्रहण समारोह हो सकता है.

हाल ही में धनंजय मुंडे के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में एक स्थान खाली हुआ था. इस रिक्त स्थान को भरने के लिए छगन भुजबल का नाम सबसे आगे चल रहा है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि एनसीपी और गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व ने भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला लिया है. भुजबल ओबीसी समुदाय के प्रमुख नेता माने जाते हैं. इससे पहले भी वे अपनी उपेक्षा को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाखुशी जाहिर की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *