डेस्क: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों और एचडीएफसी बैंक में मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 743.07 अंक टूटकर 83,585.52 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 200.05 अंक फिसलकर 25,684.45 पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयर में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी तरफ टाइटन, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान में थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 96.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 5,843.33 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को अवकाश के कारण बंद थे।



