डेस्क: WhatsApp ने आखिरकार अपना नया Message Scheduling फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह Feature पर्सनल Chat और Group Chat दोनों में काम करेगा। यूज़र्स कम-से-कम 10 मिनट बाद और ज़्यादा से ज़्यादा 14 दिन आगे तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में यह ग्लोबल स्तर पर सभी Users के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
देखें, यह Feature कब और कैसे काम आएगा?
यह सुविधा रोज़मर्रा की कई ज़रूरतों में बेहद काम की साबित हो सकती है। मान लीजिए आपको देर रात याद आया कि सुबह किसी को Exam के लिए शुभकामनाएँ भेजनी हैं, तो आप अभी मैसेज लिखकर सुबह का वक़्त सेट कर सकते हैं। इसी तरह दूसरे Time Zone में रह रहे दोस्त को ठीक आधी रात को Birthday विश करना हो या किसी Event से ठीक पहले Group में Reminder भेजना हो, तो अब रात भर जागने या अलार्म लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही आपके मन में कोई बात आए, आप उसे लिखकर तय समय पर भेजने के लिए सेट कर सकते हैं।
WhatsApp पर Message Schedule करने का तरीका
Chat खोलें और मैसेज लिखें: जिस पर्सनल या Group चैट में मैसेज भेजना है, उसे ओपन करें और अपना Text Message टाइप करें।
Send बटन दबाए रखें: मैसेज लिखने के बाद Send बटन को थोड़ी देर प्रेस करके रखें।
तारीख और समय चुनें: इसके बाद अपनी पसंद की Date और Time सिलेक्ट करें। तय वक़्त आते ही WhatsApp अपने आप मैसेज भेज देगा। यह सुविधा सिर्फ सादे टेक्स्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि Photo, Video और Link के साथ भी काम करती है। उदाहरण के लिए, आप किसी को फोटो के साथ बर्थडे विश शेड्यूल कर सकते हैं या ग्रुप में कोई Video बाद के किसी समय के लिए सेट कर सकते हैं। मैसेज जाने के बाद सामने वाले को यह बिल्कुल एक आम WhatsApp Message की तरह ही दिखेगा।
Phone बंद हो या Network न हो, तब भी डिलीवर होगा Message
WhatsApp ने साफ किया है कि अगर आपका Phone बंद हो जाए, Battery खत्म हो जाए या आप Network Coverage से बाहर हों, तब भी शेड्यूल किया गया मैसेज तय समय पर पहुंच जाएगा। यानी अगर आपने अगली सुबह के लिए कोई मैसेज सेट किया है और रात में फोन स्विच ऑफ हो गया या डिस्चार्ज हो गया, तब भी मैसेज जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
Privacy और Cancel करने का विकल्प
बाकी निजी चैट्स की तरह ही शेड्यूल किए गए मैसेज भी End-to-End Encrypted रहेंगे। कंपनी के अनुसार, शेड्यूल किए गए मैसेज का कंटेंट WhatsApp भी नहीं पढ़ सकता। अगर आपने कोई मैसेज शेड्यूल कर दिया है और बाद में इरादा बदल जाता है, तो क्या उसे रोका जा सकता है? बिल्कुल हाँ। यूज़र्स अपने पेंडिंग या शेड्यूल किए गए मैसेज देख सकते हैं और तय समय से पहले उन्हें Delete या Cancel कर सकते हैं। मान लीजिए आपने किसी ग्रुप के लिए कोई Reminder सेट किया था और प्लान कैंसिल हो गया, तो आप समय से पहले उस मैसेज को हटा सकते हैं।



