अर्थ

Gold Price Target: सोने की कीमतों में आएगा उछाल, UBS ने बताईं तेजी की 4 वजहें, दिया गोल्ड प्राइस टारगेट

डेस्क: सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद अब एक बार फिर तेजी के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से करीब 27 फीसदी टूटने के बाद गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन दुनिया की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म UBS को लंबी अवधि में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल की उम्मीद है। UBS ने दिसंबर 2027 तक सोने का भाव 5,000 डॉलर प्रति औंस यानी करीब 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचने का अनुमान बरकरार रखा है।

UBS ने दिसंबर 2027 तक सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान बरकरार रखा है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम बैठता है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में सोने में निवेश के अच्छे अवसर बने रह सकते हैं।
26 नवंबर को MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 1,22,636 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सोने की कीमतों में तेजी की ये हैं 4 बड़ी वजहें
UBS के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की मांग को कई कारकों से समर्थन मिल सकता है।
केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी
दुनिया के कई केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। डॉलर पर निर्भरता कम करने की कोशिश से सोने की मांग को मजबूती मिल सकती है।
दुनिया पर बढ़ता कर्ज
कई देशों की सरकारों पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में निवेशक आर्थिक अनिश्चितता से बचने के लिए सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देख सकते हैं।
भू-राजनीतिक तनाव
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे हालात में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने को फायदा मिल सकता है।
चीन से मजबूत मांग
चीन में भी सोने की मांग बनी हुई है। वहां निवेश और खरीदारी से जुड़ी मांग लंबी अवधि में कीमतों को सहारा दे सकती है।
Goldman Sachs और CIBC को भी सोने में तेजी की उम्मीद
UBS अकेली ब्रोकरेज फर्म नहीं है, जिसे भविष्य में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। दूसरी बड़ी वैश्विक ब्रोकरेज कंपनियों ने भी लंबी अवधि के लिए सकारात्मक अनुमान लगाए हैं।
Goldman Sachs का अनुमान है कि दिसंबर 2027 तक सोने का भाव 4,650 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर है।
वहीं, CIBC ने चालू तिमाही के लिए सोने का अनुमान घटाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। हालांकि, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 2027 तक सोने की कीमत 5,200 डॉलर प्रति औंस यानी करीब 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *