अर्थ

NSE Share Price: शेयर बाजार में NSE का जलवा, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज बना, शेयर ने छुआ रिकॉर्ड हाई

डेस्क: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने वैश्विक शेयर बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में NSE दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लिस्टेड एक्सचेंज बन गया है। इसने जर्मनी के डॉयचे बोर्स एजी और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया है। NSE का बाजार मूल्यांकन बढ़कर करीब 64.1 अरब डॉलर यानी लगभग 6 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

गुरुवार, 26 नवंबर को NSE के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर 3.5 फीसदी चढ़कर 2,400 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। यह लिस्टिंग के बाद शेयर का नया रिकॉर्ड स्तर है। शेयर 2,317.65 रुपए पर खुला था और कारोबार के दौरान इसमें लगातार खरीदारी देखने को मिली।
Deutsche Boerse और London Stock Exchange को छोड़ा पीछे
NSE के बढ़ते बाजार मूल्यांकन ने इसे दुनिया के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, NSE का मार्केट कैप करीब 64.1 अरब डॉलर है।
वहीं, जर्मनी के Deutsche Boerse AG का बाजार मूल्यांकन 63.4 अरब डॉलर और London Stock Exchange का मार्केट कैप 62.4 अरब डॉलर है। इस तरह NSE ने दोनों बड़े एक्सचेंजों को पीछे छोड़ दिया है।
नवंबर में भी शेयरों की तेजी जारी
NSE के शेयरों में नवंबर के दौरान लगातार मजबूती देखने को मिली है। इस महीने अब तक हुए 18 कारोबारी सत्रों में से 14 सत्रों में शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ है।
हालांकि, लिस्टिंग के बाद शुरुआती दौर में NSE के शेयरों में कमजोरी भी आई थी। एक समय इसका भाव गिरकर 1,640 रुपए तक पहुंच गया था, जो 1,785 रुपए के IPO इश्यू प्राइस से भी नीचे था लेकिन इसके बाद शेयर ने शानदार वापसी की।
अक्टूबर में NSE के शेयरों में करीब 34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। अब शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 35 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *