27 नवंबर को वार्ड 4 से 10 में आयोजित होंगी एरिया सभा बैठकें, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्घावस्था एवं विधवा पेंशन के लाभार्थियों का होगा सत्यापन- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।

नागरिकों की समस्याओं, क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों तथा अन्य जनहित विषयों पर भी किया जाएगा विचार-विमर्श, वार्डवासी बैठकों में बढ़-चढ़ कर लें भाग।
करनाल 25 नवंबर, नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्ध अवस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए 27 नवंबर को वार्ड नम्बर 4 से 10 में प्रात: 10 बजे एरिया सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा नगर पालिका नागरिक भागीदारी अधिनियम, 2008 के तहत नागरिक भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम करनाल द्वारा एरिया सभाओं का गठन किया गया था।
उन्होंने बताया कि एरिया सभा की बैठकों में संबंधित वार्डों के दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्घ अवस्था पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों की सूची को सत्यापित करवाया जाएगा। इसके लिए उपरोक्त वार्ड में बैठक आयोजित करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन्ही जगहों पर सम्बंधित वार्ड के लाभार्थियों का सत्यापन, मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते कहा कि वे अपना वोटर कार्ड लेकर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि बैठक को सफल बनाया जा सके। इस आशय की सूचना नगर निगम करनाल की वेबसाइट द्वष्द्मड्डह्म्ठ्ठड्डद्य.ष्श.द्बठ्ठ पर अपलोड कर दी गई है।
लाभार्थियों की वैरीफिकेशन के लिए वार्ड अनुसार एरिया सभा की सूची:-
वार्ड एरिया सभा स्थान
4 4/1 खेड़े वाली धर्मशाला, कर्ण विहार
4/2 खेड़े वाली धर्मशाला, कर्ण विहार
5 5/1 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-5
5/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-5
6 6/1 शिवपुरी रोड, इंदिर कॉलोनी, जुण्डला गेट के सामने
6/2 शिवपुरी रोड, इंदिर कॉलोनी, जुण्डला गेट के सामने
6/3 शिवपुरी रोड, इंदिर कॉलोनी, जुण्डला गेट के सामने
7 7/1 अर्जुन गेट स्थित गुरूद्वारा
7/2 सेवा भारती प्रांत कार्यालय
7/3 पुरानी सब्जी मंडी के सामने
8 8/1 कृष्णा मंदिर, सेक्टर-14
8/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-6
9 9/1 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-7
9/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-7
10 10/1 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-13 एक्सटेंशन
10/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-13 एक्सटेंशन
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि एरिया सभाओं की बैठकों में सामाजिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलवाने के विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एरिया सभाओं के माध्यम से नागरिकों को प्रशासन से सीधे जुडऩे का अवसर मिलेगा और स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। सभी एरिया सभाओं के सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि बैठकों में संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का वेरिफिकेशन कार्य भी करवाया जाए, ताकि जरूरतमंद एवं पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने शहरवासियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र की एरिया सभाओं की बैठकों में शामिल होकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं जनहित के मुद्दे रखने का आग्रह किया, ताकि नागरिक सहभागिता के माध्यम से शहर के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।


