स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को दी गई होम्योपैथिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी
दरभंगा, 25 नवम्बर 2026 :- राज्य आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला संयुक्त औषधालय-सह-जिला आयुष समिति, दरभंगा के प्रांगण में *‘डे ऑफ होम्योपैथी-2026’* का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त उपनिदेशक (होम्योपैथ), आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना एवं डॉ. वासुदेव महतो, प्रभारी जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
*इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की पूजा-अर्चना भी की गई।*
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर सहित आमजन के बीच होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वासुदेव महतो, डॉ. राहुल रंजन, डॉ. रणधीर कुमार ईश्वर, डॉ. मो. शौकत जमाल, डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार, पवन कुमार, डॉ. बरुण कुमार झा, रघुवीर चौधरी एवं मिहीर कुमार झा सहित दरभंगा जिला आयुष क्षेत्र के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में प्रतिनियुक्त सभी आयुष चिकित्सा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



