अन्य

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर का पार्टी में डांस करने का वीडियो वायरल, पुलिस लाइंस भेजा गया

डेस्क: पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में तैनात दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनका 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक पार्टी में कथित तौर पर अश्लील तरीके से डांस करते दिख रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो में सादे कपड़ों में इंस्पेक्टर एक महिला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार रात रोहिणी में आयोजित एक बर्थडे पार्टी का है, जिसे उनके एक दोस्त ने होस्ट किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के काफी ज्यादा वायरल होने के बाद यह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नजर में आया। इसके बाद उन्होंने मामले का संज्ञान लिया और इंस्पेक्टर को पुलिस लाइंस में रिपोर्ट करने का आदेश दिया।
पुलिस सूत्र ने बताया कि उन्हें मंगलवार देर रात पुलिस लाइंस में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था और वे अगले आदेश तक वहीं रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *