अन्य

कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा यह फोन, DXOMARK रैंकिंग में हासिल की दूसरी रैंक

डेस्क: लोगों में आमतौर पर यह धारणा बनी हुई है कि फोटो और वीडियोग्राफी के मामले में iPhone को पीछे छोड़ पाना नामुमकिन है। हालांकि, कैमरे की कसौटी परखने वाली ग्लोबल रैंकिंग ने इस बार टेक जगत को हैरान कर दिया है। Motorola के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 ने कैमरा परफॉरमेंस के मामले में iPhone 18 Pro को पछाड़ते हुए दुनिया में दूसरा स्थान हासिल किया है।

वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन कैमरों का कड़ा परीक्षण करने वाली प्रतिष्ठित वेबसाइट DXOMARK की ताजा रैंकिंग रिपोर्ट जारी होने के बाद से ही इस फोन की चर्चा जोरों पर है।

iPhone को एक पॉइंट से दी मात 
DXOMARK के सख्त टेस्टिंग मानकों पर खरा उतरते हुए Motorola Signature 27 ने कुल 173 अंक हासिल किए। फोन को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, दोनों ही श्रेणियों में 173-173 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके मुकाबले Apple के फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 18 Pro को 172 अंक मिले। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट का OPPO Find X9 Ultra 170 अंकों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर रहा।
रैंकिंग में नंबर-1 कौन? 
कैमरा रैंकिंग की इस वैश्विक दौड़ में मोटोरोला से आगे केवल चीनी टेक दिग्गज Huawei का फोन रहा। Huawei Pura 80 Ultra ने 175 अंकों के साथ ग्लोबल रैंकिंग में पहला स्थान बरकरार रखा है।

पोर्ट्रेट और नाइट फोटोग्राफी में दिखा कमाल 
DXOMARK की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Signature 27 का पोर्ट्रेट मोड सबसे प्रभावी रहा:
नेचुरल स्किन टोन: इंसानी तस्वीरों में चेहरे के असली रंग और बारीक डिटेल्स स्पष्ट रूप से उभरकर आते हैं।
ग्रुप फोटोग्राफी: समूह में फोटो खींचते समय कैमरा अलग-अलग दूरी पर मौजूद सभी लोगों पर सटीक फोकस बनाए रखता है।
जूम परफॉरमेंस: 3x ऑप्टिकल जूम और 6x जूम तक तस्वीरें बिना पिक्सल फटे एकदम स्पष्ट आती हैं।
लो-लाइट फोटोग्राफी: रात के समय या कम रोशनी में भी यह फोन सही एक्सपोजर और सटीक कलर्स के साथ फोटो क्लिक करता है तथा तस्वीरों में ‘नॉइज’ (दाने) को काफी हद तक नियंत्रित रखता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान इसका ऑटोफोकस और कलर बैलेंस भी स्थिर रहता है।

कैमरा हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन्स 
मोटोरोला के इस दमदार प्रदर्शन का मुख्य कारण इसका प्रीमियम कैमरा सेटअप है:
प्राइमरी कैमरा: 50 MP (Sony Lytia 910 सेंसर)
टेलीफोटो लेंस: 200 MP (पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट)
अल्ट्रा-वाइड लेंस: 50 MP
सेल्फी कैमरा: 50 MP (फ्रंट)
बैटरी: 7,000 mAh

जांच में सामने आईं कुछ मामूली कमियां 
शानदार परफॉरमेंस के बावजूद DXOMARK ने टेस्टिंग के दौरान कुछ मामूली कमियां भी रेखांकित की हैं:
एक्सट्रीम जूम: अत्यधिक दूरी पर स्थित वस्तुओं की तस्वीर बहुत ज्यादा जूम करके लेने पर बारीक डिटेल्स में थोड़ी कमी देखी गई।
घने अंधेरे में मोशन ब्लर: बेहद कम रोशनी में तेजी से चलती हुई वस्तुओं (मूर्विंग सब्जेक्ट्स) की फोटो या वीडियो लेते समय हल्का मोशन ब्लर और नॉइज दिखाई दे सकता है।
इन छोटी-मोटी सीमाओं के बावजूद, कुल मिलाकर Motorola Signature 27 ने कैमरा क्वालिटी के मामले में iPhone 18 Pro जैसे दिग्गज प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़कर टेक मार्केट में अपनी मजबूत धाक जमा ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *