दरभंगा

माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम ने वृहद आश्रय गृह का किया निरीक्षण

 

दरभंगा, 05 नवंबर 2026 :- माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के दरभंगा जिला अंतर्गत वृहद आश्रय गृह में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज वृहद आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया।

 

इस अवसर पर वृहद आश्रय गृह के यूनिट- 4 का संचालन प्रारंभ किया जाएगा एवं आवासित बालिकाओं के बीच MHM किट का वितरण किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की।

 

निरीक्षण के क्रम में सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई श्री अनिमेष कुमार चंद्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *