राष्ट्रीय

MP राज्यसभा उपचुनाव लड़ने के लिए इस शख्स ने ठोकी ताल! भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ खरीदा नामांकन पत्र

डेस्क: केंद्रीय मंत्री एल, मरुगन के इस्तीफे के बाद  मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है।164 भाजपा विधायकों के समर्थन के साथ हरदीप पुरी का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच बैतूल से एक शख्स ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए ताल ठोकी है, वे पेशे से शिक्षक हैं। शिक्षक महोदय राजधानी भोपाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर ढूंढ रहे हैं और अलग अलग पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं।

नामांकन पत्र खरीदकर सुर्खियों में आए

बैतूल जिले के 55 वर्षीय हरिप्लाल बिहारे ने राज्यसभा उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ चुनवा लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा है।  भले ही उनकी राह आसान नहीं है लेकिन बड़े जोश के साथ उन्होंने जीत का दावा किया है।

ढूंढ रहे 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर

हरिप्लाल बिहारे भोपाल में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। वे अपने लिए 10 प्रस्तावक ढूंढ रहे हैं। बिहारे का दावा है कि उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों के नेताओं से संपर्क किया है। उन्हें उम्मीद है कि उनको प्रस्तावक जरूर मिलेंगे। उनका मानना है कि नेतागण उनके प्रति उदारता जरूर दिखाएंगे। इतना ही नहीं उन्हें भाजपा नेताओं से भी उम्मीद है कि बीजेपी नेता भी उनकी बातों के समझेंगे।

बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज

हरिप्लाल बिहारे ने आरोप लगाए कि भाजपा ने एक बाहरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा हाईकमान के इस फैसले से वे बेहद नाराज है। वे साबित करना चाहते हैं कि एक आम नागरिक, जिसके पास न तो किसी पार्टी का झंडा है और न ही बहुत पैसा, वह भी चुनाव लड़ने और जीतने का सपना देख सकता है।

एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

बता दें कि राज्यसभा की यह सीट केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उन्होंने 13 अक्टूबर को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 में खत्म होने वाला था। इस सीट के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है और उनका राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन इस शख्स ने नामांकन पत्र खरीदकर प्रदेशभर में सुर्खियां बटोर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *