राष्ट्रीय

करवाचौथ का व्रत नहीं रखने पर पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में की शिकायत, दी तलाक की धमकी

डेस्क: शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे पुलिस के न केवल कान खड़े कर दिए हैं, बल्कि सबको हैरत में डाल दिया है। अब थाने में पुलिस अधिकारियों को मिले इस आवेदन की जांच की जा रही है। दरअसल, करवाचौथ व्रत पर नाराज पति ने आवेदन देते हुए पुलिस को आगाह किया है कि अगर पत्नी ने उसके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा और उसकी पूजा नहीं की तो वह उसे तलाक दे देगा।

करवा चौथ का त्योहार आमतौर पर पति-पत्नी के बीच प्रेम और लंबी उम्र की कामना का प्रतीक माना जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाने से एक ऐसा अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि ये इन लोगों के आपस का मामला है फिर भी पुलिस काउंसलिंग के माध्यम से दोनों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जब आवेदनकर्ता पुलिस में आया था तब शराब पिए हुए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *