चौथे एवं अंतिम दिन अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे
दरभंगा, 13 अक्टूबर 2026:-खेल विभाग पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 14-9 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को रोमांचक मुकाबले में 17-16 से पराजित किया।
वही दूसरे सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 19-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले से पूर्व जिला खेल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अनुशासन,मेहनत और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे एवं अंतिम दिन अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एकलव्य दरभंगा और मगध प्रमंडल के बीच,जबकि अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मगध और पटना प्रमंडल के बीच खेला जाएगा।
मंच संचालन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हेडक्वार्टर, बिरौल के शिक्षक केशव कुमार चौधरी ने किया।
उनकी ओजस्वी वाणी, शानदार कमेंट्री और प्रेरणादायक शब्दों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रतियोगिता में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से चयनकर्ता अमित कुमार जायसवाल एवं शाहिद नवैद हसन उपस्थित रहे।
संयोजन में संतोष कुमार वर्मा, श्याम सुंदर, अमन कुमार,आनंद राय, अखिलेश कुमार सिंह, सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी एवं तनु गुरंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षक कुमार अनुराग, राजेश कुमार, देवनंदन झा, कात्यायनी दुबे, राकेश कुमार, सोनी कुमारी एवं राजन पासवान सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के चिकित्सा टीम में डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. बैद्यनाथ प्रसाद,राजेंद्र कुमार, एएनएम रानी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी उपस्थित रहीं।


