दरभंगा

हायाघाट में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया।

 

 

दरभंगा, 13 अक्टूबर 2026 :-पी० एम० श्री० आनंदपुर उच्च विद्यालय, हायाघाट में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया।

 

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर दरभंगा जिले के हायाघाट अंचल के पीएम श्री +2 ल० म० उच्च विद्यालय, आनंदपुर में आज जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, SDRF, माई भारत(युवा एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथी के संयुक्त तत्वावधान में आपदा संबंधित कार्यशाला एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

 

उक्त विषय पर SDRF दरभंगा के टीम कमाण्डर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं की तैयारी के विषय पर जानकारी दी गई।

 

बाढ़, भूकंप, डूबने से बचाव, CPR के बारे में विस्तृत रूप से मॉक ड्रिल कर विभिन्न अभ्यासों को दिखाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने भी अभ्यास कर तरीक़ों को सिखा।

 

तत्पश्चात रिलायंस फाउंडेशन के जिला समन्वयक सूरज कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना, वज्रपात/ठनका व उसके बचाव के विषय पर विस्तृत रूप से बताया गया और समझाया गया।

 

इस अवसर पर अदिथी, माई भारत, विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *