डेस्क: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘तलाशी अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’


