नई दिल्ली

50% पुलिसवाले हमारे साथ, आपकी सरकार के 200 अफसर भी हमारे संपर्क में : राहुल गांधी

डेस्क: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए फिर से केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों दिल्ली कैद में है? उन्होंने कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। ट्रेन रोकी जा रही है और बसों को रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, ”सरकार ने दिल्ली को किले में बदल दिया है चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि 50 प्रतिशत दिल्ली पुलिस उनके साथ और वे खुद परेशान हैं कि आखिर क्यों सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, ”मैं देश को दिखाना चाहते हूं कि सरकार मुख्य चुनाव आुयक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। पुलिसवाले भी बहुत परेशान हैं। 50 प्रतिशत पुलिसवाले हमारे साथ हैं और हमें कह रहे हैं कि आप जो कर रहेृ हैं वह सही है। उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस, CRPF, ITBP के अंदर भी सवाल किए जा रहे हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा।” इसके अलावा राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि बीजेपी के 200 से ज्यादा अफसर भी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, ”आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं।”
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको नींद नहीं आ रही है।  उन्होंने कहा, ”ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है और हम अब आपको बख्शेंगे नहीं। हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है और हम इंतजार कर रहे हैं।” राहुल गांधी ने कहा है कि वोट चोरी के खिलाफ उनका जन आंदोलन रुकने वाला नहीं है और विपक्षी दल मिलकर इस मामले में लड़ाई लड़ेंगे और उच्चतम न्यायालय में मिलकर याचिका भी दायर करेंगे। गांधी ने सोमवार को यहां यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में पिछले पांच-छह दिनों से न्याय की लड़ाई चल रही है और वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन को रोकने का प्रयास हो रहा है और लोगों को आने-जाने से रोका जा रहा है। चारों तरफ पुलिस तैनात कर दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेता मार्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश की आत्मा पर हमला करने वालों के खिलाफ है और इस आंदोलन के जरिए युवाओं पर अत्याचार किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में शामिल युवाओं को मारा पीटा जा रहा है, महिलाओं से अभद्रता की जा रही है। उन्होंने युवाओं को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर सबकी आवाज उठाने का आह्वान किया है। गांधी ने आरोप लगाया है, ”पुलिस युवाओं को पिटवा रही है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों को खुलेआम घूमने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ खड़े होने और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ने वालों को रोका जा रहा है लेकिन विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है।”
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करवा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। विपक्ष चुनाव आयोग से और सरकार से सवाल कर रहा है और इसी वजह से सवाल करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना ही उनका धर्म है। श्री गांधी ने कहा कि यह आंदोलन लंबा चल सकता है और इसमें कई दिन या महीने लग सकते हैं लेकिन इसे रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे आंदोलन के सामने सरकार झुकेगी, उसके अधिकारी थक जाएंगे और उसकी पुलिस भी थक जाएगी, लेकिन हमारा आंदोलन नहीं रुकेगा।’
गांधी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश से उन्होंने मिलने का समय मांगा था लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें याचिका दायर करने के लिए कहा है और विपक्षी दल मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश के भविष्य और आने वाली पीढि़यों के लिए है वह युवाओं से अपील करते हैं कि वे देश में हो रही घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं। उनका कहना था कि युवा न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे और संविधान बचाने की लड़ाई जारी रखेंगे। गांधी ने कहा कि देश के लोगों की आवाज बैरिकेड लगाकर नहीं रोकी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सत्य ही देश की बुनियाद है और विपक्ष की लड़ाई लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *