अन्य

नवरात्रि में 100 साल बाद अद्भुत योग, 3 राजयोग से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

डेस्क: शास्त्र के दृष्टिकोण से इस बार की शारदीय नवरात्रि बहुत खास और ऐताहासिक मानी जा रही है। साल 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर, रविवार को पड़ रही है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल शारदीय नवरात्रि पर ग्रहों और नक्षत्रों की  चाल के अनुसार, पूरे 100 साल बाद नवरात्रि पर एक दुर्लभ और बहुत शुभ महासंयोग बनने जा रहा है।  इस दौरान तीन बड़े राजयोग एक साथ आकार ले रहे हैं। इन राजयोगों को तरक्की, अपार धन-संपदा और सफलता का कारक माना गया है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष कृपा के साथ-साथ इन महायोगों का प्रभाव कुछ खास राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि की नई लहर लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 4 राशियां हैं, जिनके शारदीय नवरात्रि में बंद किस्मत के ताले खुलेंगे और हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि पर बन रहे 3 राजयोग किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी की अच्छी खबर मिल सकती है कानूनी मामले में फैसला आपके पक्षमं रहेगा। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवरात्र में बन रहे 3 राजयोग बहुत लाभकारी रहने वाला हैं। व्यापार और करियर के क्षेत्र में आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
मां दुर्गा की कृपा से सिंह राशि वालों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। जो लोग साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें बड़ा धन लाभ हो सकता है। नए निवेशकों से जुड़ने के रास्ते खुलेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि बहुत शुभ रहने वाली है। जो लोग लंबे समय से नया मकान, वाहन या जमीन खरीदने का सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *