अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, दो मजदूर जख्मी

 

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। तीन मंजिला बिल्डिंग में आग की लपटें उठने से अफरातफरी मच गई। धुआं 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेबर कैंप पीवीसी से बना था, इसी वजह से आग तेजी से फैली।

हादसे में एक मजदूर झुलस गया, जबकि एक मजदूर दूसरी मंजिल से कूद गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेबर कैंप में 33 छोटे कमरे हैं, जिनमें करीब 300 मजदूर रहते थे।

इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है और विमानों के संचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा। एयरपोर्ट टर्मिनल से आग का स्थान महज 250-300 मीटर दूर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *