अजब-गजब

रूस : अस्पताल ले जाने के लिए क्रेन से टांगा गया 300 किलो वजन वाला शख्स !

रूस में एक 300 किलोग्राम (करीब 660 पाउंड) वजन के बीमार शख्स को अस्पताल ले जाने के लिए सीढ़ियां और दरवाजा छोटा पड़ गया, तो स्वास्थ्य कर्मियों को क्रेन और दमकल विभाग (Fire Brigade) की मदद लेनी पड़ी। मास्को में रहने वाले इस शख्स को दिल की बीमारी की शिकायत थी। उसका वजन बहुत ज्यादा होने के कारण वह अपने घर से बाहर नहीं आ पा रहा था। जब एम्बुलेंस कर्मी उसे सामान्य तरीके से बाहर नहीं निकाल पाए, तो अपार्टमेंट की खिड़की को काटा गया। इसके बाद क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे उतारने के बाद उसे एक बड़ी और विशेष रूप से तैयार की गई एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज शुरू हुआ। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 3-4 घंटे का समय लगा और दर्जनों राहत कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *