दरभंगा

सीआईएसएफ के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण हेतु ननौरा पंचायत में लगभग 07 एकड़ भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण

 

 

प्रस्तावित स्थल की भौतिक स्थिति एवं भूमि की उपलब्धता का लिया जायजा  भू-अर्जन की प्रक्रिया को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 

 

दरभंगा, 03 अक्टूबर 2026 :- केवटी प्रखंड अंतर्गत ननौरा पंचायत में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण हेतु लगभग 07 एकड़ भूमि के अधिग्रहण/उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित भूमि की भौतिक स्थिति,स्थल की उपलब्धता एवं निर्माण कार्य की दृष्टि से भूमि की उपयुक्तता का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध रकबा, स्थल की सीमाओं तथा आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सीआईएसएफ के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता एवं उपयुक्तता से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भू-अर्जन की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

 

निरीक्षण के अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, अंचलाधिकारी, केवटी श्री रणधीर रमण सहित सीआईएसएफ के पुलिस पदाधिकारीगण एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *