दरभंगा

सिंहवाड़ा में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण हेतु स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

दरभंगा, 03 अक्टूबर 2026 :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन निर्माण हेतु स्थल की स्थिति, भूमि की उपलब्धता, स्थल की उपयुक्तता एवं निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्थल की भौतिक स्थिति एवं निर्माण से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देशित किया कि प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया में सभी आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं का समुचित रूप से आकलन करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने भवन निर्माण से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता, उपयोगिता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निर्माण से जुड़े कार्यों को नियमानुसार एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल श्री रविन्द्र कुमार, अंचलाधिकारी श्री अंकुर राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *