डेस्क: भारतीय सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार करते समय पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) की एक महिला को पकड़ा।
सेना की पेट्रोलिंग टीम ने नौशहरा के लाम सेक्टर में LoC के पास एक महिला की हलचल देखी और उसे हिरासत में ले लिया। महिला की पहचान सामिया अज़ीम (17) पुत्री मोहम्मद अज़ीम निवासी खुइरेटा, पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई है।
शुरुआती पूछताछ के बाद सैनिकों ने महिला को पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। नौशहरा पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है और उसने दावा किया है कि वह अनजाने में LoC पार करके भारतीय इलाके में आ गई थी। आगे की जांच चल रही है।


