खेल

Asian Games : नेत्रा कुमानन ने महिलाओं की सेलिंग डिंगी इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल

डेस्क: भारत की नेत्रा कुमानन ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की सेलिंग प्रतियोगिता में महिलाओं की डिंगी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। चेन्नई की 29 वर्षीय ओलंपियन ने कुल 14 पॉइंट हासिल किए (फाइनल में 7 और क्वालिफिकेशन रेस से 7)। वह गोल्ड मेडल जीतने वाली थाईलैंड की सोफिया मोंटगोमरी (5 पॉइंट) और सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंगापुर की जानिया आंग (13 पॉइंट) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।

सेलिंग में पॉइंट हर रेस में फिनिशिंग पोजिशन के आधार पर तय किए जाते हैं और पहले स्थान पर आने पर कुल स्कोर में एक पॉइंट जुड़ता है। सबसे कम कुल स्कोर वाला खिलाड़ी रेगाटा (प्रतियोगिता) जीतता है। नेत्रा ने अपनी आखिरी दो रेस में से दूसरी रेस जीती और दूसरी रेस में छठे स्थान पर रहीं।
पुरुषों की प्रतियोगिता में भारत के विष्णु सरवनन चौथे स्थान पर रहे। हालांकि उन्होंने अपनी दोनों आखिरी रेस में दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन क्वालिफिकेशन में उनका कुल स्कोर थोड़ा ज्यादा (17 पॉइंट) था जिससे उनका कुल स्कोर 21 हो गया। इस इवेंट में गोल्ड मेडल कोरिया के जीमिन हा (9 पॉइंट) ने जीता जबकि हांगकांग, चीन के निकोलस हैलिडे ने 11 पॉइंट के साथ सिल्वर मेडल जीता और मलेशिया के मोहम्मद खैरुलनिज़ाम (14 पॉइंट) तीसरे स्थान पर रहे।
गुरुवार को मनु फ्रांसिस और कुरिसिंकल नोबल की भारतीय जोड़ी ने पुरुषों की स्किफ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जबकि हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा की महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *