खेल

शतरंज ओलंपियाड 2026: जर्मनी नें उज़्बकेकिस्तान को हराया , दोनों भारतीयटीमों के मुकाबले बराबरी पर छूटे

डेस्क: ( निकलेश जैन ) 46वें फीडे शतरंज ओलंपियाड के आठवें राउंड में 24 सितंबर को भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला अज़रबैजान के खिलाफ 2-2 से बराबरी पर छूटा। इसी तरह महिला टीम का मुकाबला भी कज़ाख़स्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा।हालांकि पुरुष वर्ग में अजेय लग रही उज़्बेकिस्तान को जर्मनी नें पराजित करते हुए प्रतियोगिता को पुनः खोल दिया है । पुरुष टीम के मुकाबले में सभी चारों बोर्ड ड्रॉ पर छूटे।

भारतीय पुरुष टीम में प्रज्ञानन्दा  का मुकाबला शाख़्रियार मामेद्यारोव के साथ, अर्जुन एरिगैसी का मुकाबला आयदीन सुलेमानली के साथ, गुकेश डी का मुकाबला मुहम्मद मुरादली के साथ और विदित संतोष गुजराती का मुकाबला रऊफ मामेदोव के साथ ड्रॉ पर रहा, जिससे भारत को अज़रबैजान के खिलाफ 2-2 से बराबरी पर संतोष करना पड़ा, हालांकि एक समय प्रज्ञानन्दा और गुकेश दोनों जीत की और बढ़ते नज़र आ रहे थे ।
महिला टीम के मुकाबले में कज़ाख़स्तान के खिलाफ मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। पहले बोर्ड पर हम्पी कोनेरू का मुकाबला बिबिसारा असौबायेवा के साथ और तीसरे बोर्ड पर दिव्या देशमुख का मुकाबला मेरुएर्त कमालिदेनोवा के साथ ड्रॉ पर रहा। दूसरे बोर्ड पर वैशाली रमेशबाबु को आईएम अलुआ नूरमान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, हालांकि चौथे बोर्ड पर सविता श्री बी ने डब्ल्यूआईएम एल्नाज़ कालियाख़मेत को हराकर टीम को बराबरी दिलाई। इस तरह भारत का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर छूटा।
अन्य मुकाबलों में जर्मनी ने उज़्बेकिस्तान को 2.5-1.5 से हराया, जिसमें फ्रेडरिक श्वाने और रासमुस श्वाने ने जीत दर्ज की। अमेरिका ने सर्बिया को 3.5-0.5 से रौंदा, जिसमें फैबियानो कारुआना, हांस मोके नीमन और अवोंडर लियांग ने जीत दर्ज की। चीन ने पोलैंड को 2.5-1.5 से हराया। नीदरलैंड्स और आर्मेनिया के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग में चीन ने जॉर्जिया को 2.5-1.5 से हराया।
आठवें राउंड के बाद भारत की दोनों टीमों को बराबरी से संतोष करना पड़ा, हालांकि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में दोनों टीमें अब भी मजबूत स्थिति में बनी हुई हैं लेकिन अंतिम तीन राउंड में टीम को लगातार जीत ही पदक दिला सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *