दरभंगा

21 को आयोजित होगा जॉब कैम्प

दरभंगा, 19 सितंबर:-सहायक निदेशक नियोजन जिला नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि युवा रोजगा एवं कौशल विकास विभाग बिहार, सरकार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 21 सितंबर 2026 (सोमवार) को बेनीपुर आई० टी० आई० के कार्यालय परिसर मे ऑनलाइन (ऑडियो कॉल / विडियो कॉल) माध्यम से MIKUNI INDIA PVT LTD,, द्वारा 11:00 बजे पूर्वान्ह से 4:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, इसमें कुल 100 Machine Operator and Maintain Productor के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें ITI, DIPLOMA उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 15000 (CTC) वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाये।

इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस जॉब कैम्प में भी आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
*जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *