हरियाणा

कुरुक्षेत्र में करंट के झटके ने छीन ली युवक की जिंदगी, कपड़े प्रेस करते समय हुआ हादसा… दो साल पहले हुई थी शादी

डेस्क: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में घर पर कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे पहले निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुआ।

मृतक की पहचान वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। करीब दो साल पहले मनीष की शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
नंगे पांव कपड़े प्रेस कर रहा था मनीष
मृतक की पहचान वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। करीब दो साल पहले मनीष की शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मनीष के पिता ईश्वर चंद ने बताया कि दोपहर के समय उनका बेटा घर में कपड़े प्रेस कर रहा था। वह उस समय नंगे पांव था। इसी दौरान प्रेस में अर्थिंग होने के कारण उसे तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई।
मृत घोषित करने के बाद शव घर ले आए परिजन
परिजन मनीष को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और बाद में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों जगह डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे।
पुलिस पहुंची तो पोस्टमॉर्टम से किया इनकार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार ने मनीष की मौत को इत्तेफाकिया घटना बताते हुए पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। बाद में थाना लाडवा के एसएचओ मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *