राष्ट्रीय

फरीदाबाद में 12 करोड़ की कोकीन पकड़ी, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, एनआईटी क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

डेस्क: क्राइम ब्रांच (Crime Branch) एनआईटी (NIT) ने फरीदाबाद (Faridabad) में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत 12 करोड़ रुपये मूल्य की भारी मात्रा में कोकीन बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लकड़पुर इलाके में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप छिपाई गई है। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने लकड़पुर स्थित एक संदिग्ध मकान पर छापा मारा।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले। बरामद की गई कोकीन की कुल मात्रा 2.337 किलोग्राम है। इसके साथ ही, अन्य प्रकार के मादक पदार्थ भी जब्त किए गए, जिससे कुल बरामदगी 3.741 किलोग्राम हो गई है। मौके से 50 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं, जो ड्रग्स की बिक्री से प्राप्त राशि होने का संदेह है। गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *