बिहार

जल जन सेवा संकल्प यात्रा में छत्तीसगढ़ के 100 युवा रवाना, स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 100 युवाओं का दल रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार शाम हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का 17 सितंबर को जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि वाराणसी श्री मोदी का कर्मक्षेत्र है, जबकि वडनगर उनकी जन्मभूमि है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रेरक मोटरसाइकिल यात्रा होनी है, इसके लिए दो बसों में युवाओं को भेजा गया है। ये लोग छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। दस नदियों के जल से जलाभिषेक होगा। 22 सितंबर तक लगातार यात्रा करेंगे। यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ के ये 100 युवा विभिन्न कार्यक्रमों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *