17 सितंबर को संध्या 7:30 बजे नेहरू स्टेडियम,पोलो ग्राउंड लहेरियासराय में दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
दरभंगा, 15 सितम्बर 2026 :- जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय का निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2026 को संध्या 7:30 बजे पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने तथा आगंतुकों एवं प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के अवसर पर नगर आयुक्त दरभंगा श्रीमती गरिमा लोहिया, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

