राष्ट्रीय

आज 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की होगी शुरुआत, दिल्ली में दिखेगा दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर

डेस्क: नई दिल्ली।आज से दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही, जिसमें आज दुनिया दिल्ली में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर देख सकती है। 18वें ब्रिक्स शिख सम्मेलन के मंच पर एक साथ पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिखेंगे।

भारत मंडपम में दुनिया की आधी आबादी के नेता क्लोज्ड डोर सेशन करेंगे। वहीं देर शाम पीएम मोदी की मेजबानी में आज डिनर का आयोजन होगा।

 

इससे पहले आज एशिया की दो महाशक्तियों के बीच मुलाकात होगी। ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने वाली है। करीब 7 साल बाद भारत के दौरे पर आ रहे शी जिनपिंग का ये दौरा काफी अहम है। एक तरफ ब्रिक्स समिट, तो दूसरी तरफ भारत के साथ रिश्तों में सुधार की उम्मीद है। पीएम मोदी और जिनपिंग का मकसद दोनों देशों के बीच तनाव को कम करना है। इसके अलावा भारत-चीन में विश्वास बहाली करके भविष्य की दिशा तय करना है। साथ ही दोनों नेता ट्रेड डेफिसिट को कम करने के उपायों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *