बिहार

बिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

डेस्क: बिहार में भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्य सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र के कोयली खुटाहा के पास बाढ़ के पानी में एक बच्चा स्नान कर रह था। वह अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। वहां पर मौजूद उसकी मां उसे बचाने के लिए पानी में गई और वह भी डूबने लगी। दोनों को डूबते देखकर अन्य तीन बच्चों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में गहरे पानी में डूबने से सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश साह की पत्नी मंचू देवी (37) प्रिंस कुमार (12), सोनाक्षी कुमारी (15), अंशु कुमार (15) गोलू कुमार (04) के रुप में हुई है।

मृतकों में चार एक ही परिवार के 
सभी मृतक कोयली खुटाहा गांव के निवासी थे। मृतकों में अंशु कुमार को छोड़कर अन्य चार एक ही परिवार से आते हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से पांचों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *