अन्य

महाराष्ट्र: पुलिस को सूचना देने के शक में 22 वर्षीय युवक की हत्या, 3 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

डेस्क: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में तीन लोगों ने किसी मामले में पुलिस को गोपनीय सूचना देने के संदेह में 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को आधी रात के करीब बसमत शहर में हुई। मृतक की पहचान गणेश दिगंबर गुंडाले के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवारी पेठ इलाके में तीनों लोगों ने गुंडाले को रोक लिया और फिर पत्थरों तथा डंडों से उस पर बेरहमी से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि गुंडाले घटनास्थल पर ही गिर पड़ा जिसे बाद में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक साथी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *