अन्य

iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

डेस्क: Apple iPhone 18 Pro सीरीज़ लॉन्च हो गई है और इसके लॉन्च होते ही Apple ने भारत में अपने iPhone की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने मौजूदा अपने पुराने मॉडल्स की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की है। बेस वैरिएंट, जो 256GB वर्शन के लिए 82,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, अब 99,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। वहीं 512GB की कीमत अब 1,24,900 रुपए है। यह फ़ोन 5 अलग-अलग फ़िनिश ऑप्शन में आता है: मिस्ट ब्लू, सेज, लैवेंडर, ब्लैक और व्हाइट। Apple ने iPhone 16, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतें भी बढ़ाई हैं।
भारत में iPhone 17, iPhone 16, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतें
एंट्री-लेवल iPhone 17e की कीमत में 15,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह लॉन्च के समय की 64,900 रुपए की कीमत से बढ़कर 79,900 रुपए हो गई है। वहीं, पुराने iPhone 16 की कीमत 10,000 रुपए बढ़कर 89,900 रुपए हो गई है। स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत में 17,000 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह लॉन्च के समय की 82,900 की कीमत से बढ़कर 99,900 हो गई है। पूरी लाइनअप में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी प्रीमियम अल्ट्रा-थिन iPhone Air में हुई है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 से बढ़कर 1,49,900 हो गई है।
मॉडल             लॉन्च कीमत       नई कीमत (₹)    कीमत में बदलाव (INR)
iPhone 17e    Rs 64,900    Rs 79,900           + Rs 15,000
iPhone 16      Rs 79,900    Rs 89,900             + Rs 10,000
iPhone 17      Rs 82,900    Rs 99,900             +Rs 17,000
iPhone Air      Rs 1,19,900    Rs 1,49,900       +Rs 30,000
iPhone Air, की कीमत में 30 हजार रुपये का इजाफा कर दिया है। पहले जो कीमत 1,19,900 रुपये थी वह अब 1,49,900 रुपये हो गई है।
iPhone 17 और iPhone Air के फ़ीचर्स
iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स: 6.3-इंच का डिस्प्ले, जिसमें अब पहली बार 120Hz रिफ्रेश रेट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सुरक्षा के लिए एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ नया ‘Ceramic Shield 2’ ग्लास लगा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कार्यों और हाई-एंड गेमिंग को सुचारू बनाने के लिए इसमें A19 SoC चिपसेट दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो रियर में 48MP का मुख्य सेंसर (2x ऑप्टिकल टेलीफ़ोटो क्रॉप के साथ) और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में नया 18MP स्क्वेयर कैमरा दिया गया है जो बिना फोन घुमाए लैंडस्केप पोर्ट्रेट लेता है और ‘Center Stage’ फीचर को सपोर्ट करता है। यह सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है, जो iPhone 16 से 8 घंटे अधिक है।
iPhone Air के स्पेसिफिकेशन्स: iPhone Air की डिस्प्ले 6.5-इंच Super Retina XDR OLED पैनल, 120Hz ProMotion, Dynamic Island, Always-On सपोर्ट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस। पावरफुल A19 Pro चिपसेट के साथ है। कैमरे की बात करें तो 48MP फ्यूज़न रियर कैमरा और ‘Center Stage’ तकनीक वाला 18MP फ्रंट शूटर मिलता है। बैटरी 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *