राष्ट्रीय

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी वितरित की। साथ ही नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को चॉकलेट बांटी। मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को भी सीएम योगी ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। सरकार के इस फैसले को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *