वायरल वीडियो

देवरिया : सेंट्रल बैंक में पुलिस के सामने युवक ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

 

डेस्क: देवरिया। जिले के देसही ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर कारखाना थाना अंतर्गत बरवा मीर छापर चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एक युवक द्वारा कथित रूप से तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मनबढ़ युवक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

♦ जानकारी के मुताबिक युवक का खाता भी इस बैंक में नहीं है, उसके बावजूद युवक बैंक परिसर में पहुंचकर पहले एटीएम में तोड़ फोड़ की फिर बैंक के अंदर जाकर तोड़फोड़ की है। घटना के दौरान पुलिस के सामने ही बैंक में हंगामा और तोड़फोड़ होती रही, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनी रही।

♦घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बैंक में तोड़फोड़ करता नजर आ रहा है। और गांव क्षेत्र से आएं लोग वहाँ से भागते नजर आ रहे है, मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। वही बैंक द्वारा थाने में तहरीर देने जाने के बाद पुलिस ने शिकायत पत्र नहीं लिया, और मामले को दबाने में लग गई, अब देखना यह है कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर आरोपी युवक के खिलाफ कब तक और क्या कार्रवाई करती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *