मनोरंजन

मराठी मुलगा’ वीर पहाड़िया ने दही हांडी उत्सव में अपनी मायबोली मराठी से जमाया रंग, अंडी बंडी गीत पर जमकर थिरके

डेस्क:मुंबई दही हांडी के जश्न में उस वक्त उत्साह और भी बढ़ गया, जब अभिनेता वीर पहाड़िया ने शहर में आयोजित समारोह में शिरकत की। यही नहीं अपनी मायबोली का सम्मान करते हुए ‘मराठी मुलगा’ वीर ने मराठी भाषा में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “तुमच्या मराठी मुलाला सपोर्ट करा” यानी ‘अपने मराठी बेटे को सपोर्ट करें।’
वीर की इस अपील पर फैंस ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं। इसी के साथ फेस्टिव माहौल के बीच वीर ने फैंस से अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को प्यार और समर्थन देने की अपील करते हुए न सिर्फ फिल्म के लोकप्रिय हो चुके गीत ‘अंडी बंडी’ पर जमकर डांस किया, बल्कि अपनी एनर्जी से समारोह में चार चाँद लगा दिया।
गौरतलब है कि वीर का इस तरह मराठी में फैंस से जुड़ना न सिर्फ महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके जुड़ाव को दिखाता है, बल्कि ये भी दिखता है कि वे अपनी जड़ों से कितनी गहराई से जुड़े हैं। ऐसे में दही हांडी के रंग, फैंस का उत्साह और वीर के जोशीले अंदाज ने इस खास मौके को और यादगार बना दिया है।
मराठी मुलगा वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कॉलेज की मस्ती, दोस्ती और जिंदगी के खुशनुमा पलों से सजी इस फिल्म को लेकर फिलहाल दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। ऐसे में दही हांडी पर वीर के इस खास फैन कनेक्शन ने फिल्म के लिए माहौल को और भी खास बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *