नेपाल में बाढ़ से 987 लोगों की मौत
3,916 लोग अब भी लापता
अब तक 11,814 लोगों का रेस्क्यू
279 घायल
डेस्क: नेपाल अभी कुदरत का कहर झेल रहा है. नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद तबाही का मंजर खौफनाक है. हर दिन डरावनी तस्वीर आ रही है. अब नेपाल के नुवाकोट से जो तस्वीर आई है, वो और भी डराने वाली है.
जी हां, नुवाकोट जिले के बिदुर नगरपालिका इलाके में एक ही घर के अंदर से 24 शव बरामद किए गए हैं. यह घर होटल या गेस्टहाउस होने का अनुमान है और पुलिस की तलाशी अभी जारी है. नेपाल में आए इस बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. अब तक अलग-अलग जगहों से करीब शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं. नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं. रसुवा में हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भी अभियान जारी है.
दरअसल, नुवाकोट की बिदुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 में स्थित बेत्राबती में यह घर है. इस घर के अंदर 24 शव मिले हैं. नुवाकोट के जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक बिपिन रेग्मी के अनुसार सोमवार को उसी घर में ये 24 शव मिले. उन्होंने बताया कि जिस घर में शव मिले हैं, वहां अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है. वहां मिले शवों के बारे में जानकारी आज जारी होने की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घर का मालिक कौन है, यह घर होटल या गेस्टहाउस जैसा लग रहा है.
बता दें कि नेपाल में पिछले बुधवार को आए बाढ़ से रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. अभी तक करीब 1000 शव बरामद किए जा चुके हैं. हजारों लोग अभी भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी है. नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स अपनी खोज और बचाव की कोशिशें जारी रखे हुए हैं. रसुवा के अलग-अलग हिस्सों में पनबिजली परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान अभी भी चल रहा है. रसुवा और नुवाकोट से बाढ़ में बहकर आए शव भी अलग-अलग जगहों पर मिल रहे हैं.

