अवध भारती संस्थान ने नेपाल सहित यूपी के विभिन्न जिलों में की तुलसी यात्रा एवं तुलसी सभा
समापन समारोह में “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026” से सम्मानित होंगे 15 अवधी आराधक
बीकेटी/लखनऊ। अवध भारती संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के समापन एवं सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026 अलंकरण समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बख्शी का तालाब, लखनऊ में किया जाएगा।
इस अवधी अनुष्ठान के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि इस समारोह में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़े के तहत नेपाल सहित यूपी के विभिन्न जिलों में तुलसी यात्रा निकाली गईं। यात्रा के अंत में तुलसी सभाओं का आयोजन किया गया। इसके अगुवा राम बहादुर मिश्र
(अध्यक्ष, अवध भारती संस्थान) हैं।
नागेन्द्र ने बताया कि समापन समारोह में तुलसीदास के जीवनवृत्त और उनके रचनात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही, तुलसी जयंती पखवाड़े पर आयोजित तुलसी यात्राओं और तुलसी सभाओं का विश्लेषण किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक श्री चौहान ने अवगत कराया कि इस समारोह में 15 अवधी आराधकों को “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एमएलसी पवन सिंह चौहान के माता-पिता की सुस्मृति में दिया जाएगा।
इस समारोह के मुख्य अतिथि सीतापुर एमएलसी एवं एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान होंगे। इसकी अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित करेंगे। इसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान करेंगे। वहीं, साहित्यकार प्रदीप सारंग गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा का विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।
इन अवधी आराधकों को सम्मान
प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, डॉ राम बहादुर मिश्र, सर्वेश अस्थाना, डॉ अर्जुन पाण्डेय, आत्म प्रकाश मिश्र, सुमोना एस. पांडेय, कुसुम वर्मा, नीरजा शुक्ला, सुशील कुमार राय, प्रदीप सारंग, सुनील कुमार वर्मा, रमाकांत तिवारी रामिल, योगेश चौहान, चेतराम अज्ञानी एवं नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान
तुलसी अनुष्ठान में सहयोगी संस्थाएँ
एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स बीकेटी, उप्र साहित्य सभा लखनऊ, लोकरंग फाउंडेशन लखनऊ, आँखें फाउंडेशन बाराबंकी, अवधी साहित्य संस्थान अमेठी, कमला नारायण ट्रस्ट उप्र, श्रेयस शोध संस्थान लखनऊ, समदृष्टि सेवा न्यास रायबरेली, महाजन सेवा संस्थान त्रिवेदीगंज, गुलजार फाउंडेशन बाराबंकी, शिव गंगा साहित्य सेवा समिति मसौली, काव्य कार्यशाला बाराबंकी, लोक संस्कृति शोध संस्थान।

