दरभंगा

केवटी प्रखंड के खिरमा पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा :- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में केवटी प्रखंड के खिरमा पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता कुमारी ममता ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की लैंगिक अपराधों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया है ताकि महिलाएं भी बिना किसी भेदभाव एवं डर के काम कर सकें।

यह कानूनी व्यवस्था सभी तरह के सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, फैक्ट्रियों आदि में करना अनिवार्य है। महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनने एवं उसपर निर्णय के लिए ऐसे सभी जगहों पर जहां महिलाएं कार्य करती हैं एक आंतरिक शिकायत समिति बनाने का प्रावधान है।

उन्होंने कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत, सितारा स्कीम सहित कई कानूनों के बारे में बताया। अस्पताल की ओर से मौजूद डॉक्टर राजेश कुमार ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच व परामर्श के साथ दवाईयां उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी।

पीएलवी निलाम्बर मिश्र ने 12 सितंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया।

मौके पर मुखिया फूलकुमार राम, सरपंच मनोज साफी, चिकित्सक भरत भूषण, ए एन एम आरती कुमारी, कचहरी सचिव सुनीता कुमारी, आशा कार्यकर्ता उषा देवी व सीता देवी, वार्ड सदस्य राम साहू और प्रदीप पासवान, इफ्तियाक अहमद, मुकेश कुमार साहू, दीपक कुमार, मैमुन निशा, जहाना खातुन, भुखनी देवी, रफत याशमीन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *