जिला दरभंगा बिहार स्थानीय

दरभंगा आईटी पार्क का सांसद ने अधिकारयों तथा उद्यमियों के साथ किया निरीक्षण, सभी 76 सीटों पर आईटी कम्पनियों से स्टार्टअप शुरू कराने की तेज हुई पहल।

दरभंगा आईटी पार्क का सांसद ने अधिकारयों तथा उद्यमियों के साथ किया निरीक्षण, सभी 76 सीटों पर आईटी कम्पनियों से स्टार्टअप शुरू कराने की तेज हुई पहल।

आईटी सेक्टर के छात्र छात्राओं के प्रशिक्षण का दरभंगा बनेगा प्रमुख केंद्र,आईटी पार्क के अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय बनाने का सांसद ने दिया निर्देश।

दरभंगा आईटी पार्क में राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों की शीघ्र खुलेगी शाखा, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र का बनेगा हब – डा गोपाल जी ठाकुर
—————————————–

दरभंगा आईटी पार्क को सूचना प्रौद्योगिकी तथा नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की पहल तेज कर दी गई है। 22 अगस्त को बेंगलुरु में देश के नामी आईटी कम्पनियों तथा उद्यमियों के साथ संपन्न बैठक के आलोक में इस आईटी पार्क की कुल 76 सीटों पर क्षमता के अनुसार स्टार्टअप शुरू कराने का लिए आईटी पार्क के अधिकारियों तथा यहां वर्तमान में कार्यरत तीन आईटी कंपनियों के उद्यमियों के साथ शनिवार को आईटी पार्क के कार्यालय में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने एक बैठक कर विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के बाद सांसद डा ठाकुर ने अधिकारयों तथा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ आईटी पार्क का अवलोकन कर स्टार्टअप शुरू करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
सांसद डा ठाकुर ने समीक्षा बैठक में इस आईटी पार्क की कुल क्षमत 75 सीटों के द्वारा स्टार्टअप शुरू कराने के लिए अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि
दरभंगा में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विस्तार के माध्यम से स्थानीय युवाओं को तकनीक, रोजगार नए उद्यम के अवसर बढ़ाने के लिए तेजी से पहल शुरू कर दी गई है ।
सांसद डा ठाकुर ने अधिकारयों से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा अन्य तकनीक एवं प्रबन्धन संस्थानों के छात्र छात्राओं के इंटर्नशिप शुरु करने के लिए शिक्षण संस्थानों के साथ संवाद एवं समन्वय बनाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि अभी अविकेयर, अप्लायंस सॉल्यूशन तथा ब्लू नियो कैंप की कंपनी के द्वारा 6 चेयर के साथ स्टार्टअप का कार्य किया जा रहा है तथा शीघ्र ही बेंगलुरु की बैठक में भाग लेने वाली आईटी कम्पनियों एवं उद्यमियों के द्वारा दरभंगा आईटी पार्क के माध्यम से स्टार्टअप शुरू किए जाएंगे।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि 18 जुलाई 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्चुअल रूप से दरभंगा में दस करोड़ की लागत से आईटी पार्क का शुभारंभ किया गया था तथा डिजीटल इंडिया,स्टार्टअप इंडिया तथा मेक इन इंडिया जैसी दूरदर्शी सोच से मिथिला के युवाओं को जोड़ने की मजबूत पहल की गई थी।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि 22 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में एसटीपीआई बेंगलुरु के निदेशक श्री महादेश वी, वैज्ञानिक-एफ श्री त्रिवेणी एन.डी.अपर निदेशक श्री अमित अरोड़ा, उपनिदेशक श्री कुप्पुराज तथा एसटीपीआई दरभंगा के तकनीकी अधिकारी गौतम कुमार की उपस्थिति में आईटी कम्पनी ईकोपाथ ,माय दुकान , फ्रूटेक्स , सिल्करूटेक सॉल्यूशंस ,आइसन एक्सपीरियंसेज ,एच. टी., रोबोप्रेनर, एआई ,एमसेंस, मौर्या,सुरेखा,व्हिजमाइंड्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनी के अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों ने दरभंगा आईटी पार्क में स्टार्टअप शुरू करने के लिए चर्चा की थी तथा दरभंगा एसटीपीआई का प्रत्यक्ष भ्रमण करने तथा वहां अपनी कंपनी की शाखा खोलने के लिए सहमति जताई थी।
सांसद डा ठाकुर ने आईटी पार्क में एक चेयर (सिट) के लिए 3600 रुपए तथा जीएसटी के साथ 4250 रुपए विभाग के द्वारा निर्धारित की गई है जिसमें कंपनी को जगह के साथ साथ बिजली, इंटरनेट सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा को मिथिला का सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार केंद्र बनाने की दिशा में किए जा रहे पहल को रेखांकित करते हुए कहा कि दरभंगा में युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए की जा रही पहल आने वाले समय में वरदान साबित होंगे।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि देश की नामी आईटी कंपनी के उद्यमियों की दरभंगा आईटी पार्क परिसर में शीघ्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *