शामली, उत्तर प्रदेश : जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर फायरिंग CCTV फुटेज में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को जिम से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठते हुए देखा जा सकता है, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सिर्फ़ 30 सेकंड में करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।

