डेस्क : दक्षिण-पश्चिम तिब्बत ऑटोनॉमस रीजन में ग्यिरोंग मडस्लाइड आपदा पर चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ़ से दी गई जानकारी, आपदा स्थल नेपाल में बताया गया. शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक पांच लोगों की मौत, 558 लापता. ड्रोन ने शुक्रवार सुबह बर्फ से ढके पहाड़ पर एवलांच का पता लगाया. लगभग 50,000 क्यूबिक मीटर बर्फ का मलबा एक बैरियर झील में घुस गया. चीनी और नेपाली एक्सपर्ट्स ने तय किया है कि यह आपदा नेपाल में ऊंचाई पर ग्लेशियर गिरने से हुई.

