दरभंगा

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने रविदास टोला में ध्वजारोहण कार्यक्रम में लिया भाग

दरभंगा, 15 अगस्त 2026 :-80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर पंचायत अंतर्गत बरहेता रविदास टोला में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज को सलामी एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर महादलित समुदाय के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *