दरभंगा, 15 अगस्त, 2026 :-प्रेक्षागृह, दरभंगा में आज भूमिहीन एवं वासविहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती/परवाना बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, दरभंगा श्री कुमार शैलेन्द्र, माननीय मंत्री, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार श्री मदन सहनी, माननीय विधायक जाले श्री जीवेश कुमार मिश्रा, माननीय विधायक बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी, माननीय विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा, माननीय विधायक दरभंगा ग्रामीण श्री राजेश कुमार मंडल, माननीय विधायक गौड़ाबौराम श्री सुजीत कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दरभंगा जिला के तीनों अनुमंडलों के 1322 भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती/परवाना बासगीत पर्चा प्रदान किया गया।
पर्चा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी एवं संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, दरभंगा श्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि दरभंगा जिला के तीनों अनुमंडलों के 1322 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा प्रदान किया गया है। सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को अपनी जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराई गई है, उन्हें आगे मकान, बिजली एवं राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा जाएगा।
उन्होंने लाभार्थियों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का अनुरोध करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ें और अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें।
माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो लोग भूमिहीन हैं, उन्हें अपनी जमीन और आवास उपलब्ध हो तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
माननीय मंत्री, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार श्री मदन सहनी ने कहा कि वासविहीन परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सड़क एवं बिजली जैसी सुविधाएं लोगों के घर तक पहुंच रही हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 150 बोरिंग के कार्य किए गए हैं तथा कुछ कार्य अभी शेष हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा कर चालू कराने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक जाले श्री जीवेश कुमार मिश्रा, माननीय विधायक बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी, माननीय विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा, माननीय विधायक दरभंगा ग्रामीण श्री राजेश कुमार मंडल एवं माननीय विधायक गौड़ाबौराम श्री सुजीत कुमार सिंह ने पर्चा वितरण कार्यक्रम की सराहना की तथा अपने-अपने संबोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
माननीय विधायक जाले ने कहा कि जिले को 1153 लक्ष्य निर्धारित किया गया था के विरुद्ध 1322 लाभार्थियों को पर्चा वितरण किया गया, इसके लिए जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी गण को धन्यवाद देता हूँ और आगे भी करते रहने का निर्देश दिया।सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। भूमि का अधिकार मिलने से भूमिहीन एवं वासविहीन परिवारों के जीवन में स्थायित्व एवं सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
माननीय विधायक बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन एवं भूमिहीन परिवारों को पर्चा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र भूमिहीन परिवारों को लाभान्वित किया जा सके।
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने कहा कि दरभंगा जिला को पर्चा वितरण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था, उससे अधिक पर्चों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि आज भूमि बंदोबस्ती/परवाना बासगीत पर्चा वितरित किया गया है। पर्चा प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों की जमाबंदी खोलने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी, ताकि उन्हें भूमि संबंधी अधिकारों का विधिवत लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगे सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों एवं राजस्व विभाग के पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य संपादित करने के लिए धन्यवाद दिया तथा आगे भी इसी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभार्थी को भूमि का पर्चा मिलने से वे काफी खुश हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि राज्य के सभी भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व श्री मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर श्री संजीत कुमार, संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी, राजस्व विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

