दरभंगा नारी

गौड़ाबौराम विधानसभा में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न प्रखंडों में दिखा देशभक्ति का उत्साह, विधायक श्री सुजीत कुमार जी समेत अधिकारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग हुए शामिल।

गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत विभिन्न प्रखंडों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा हर घर पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

रैली की शुरुआत किरतपुर प्रखंड में तरवाड़ा से जमालपुर तक, बिरौल प्रखंड मुख्यालय तथा गौड़ाबौराम प्रखंड के पीएम श्री आसी उच्च विद्यालय से हुई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली में भाग लिया।

इस दौरान विधायक श्री सुजीत कुमार, एसडीओ श्री शशांक राज, गौड़ाबौराम प्रखंड – बीडीओ श्री मिहिर मयंक, पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार, मनरेगा अधिकारी प्रभात कुमार झा, अंचल पदाधिकारी अभिषेक दत्ता समेत छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जीविका दीदियां, NDA कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

रैली के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *