अन्य दरभंगा

25 से 31 तक आयोजित होगा संस्कृत सप्ताह

दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो० लक्ष्मी निवास पाण्डेय की अध्यक्षता में संस्कृत सप्ताह समारोह- 2026 आयोजित करने के लिए एक विशेष बैठक आहूत की गयी। बैठक में वैसे तो कई अहम निर्णय लिए गए लेकिन उनमें 25 से 31 तक समारोह आयोजित करने पर आम सहमति रही। साथ ही , समारोह की सफलता के लिए दो अलग समितियों का भी गठन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि 25.08.2026 को दरबार हॉल में उद्घाटन होगा एवं 26.08.को शास्त्र चर्चा होगी। इसी क्रम में 27 को सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 29.08.2026 को संगोष्ठी एवं 30.08. को सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी और 31 अगस्त को समारोह का समापन होगा। निर्णय हुआ कि महाविद्यालयों से प्राप्त प्रतिवेदन एवं फोटो आदि के संकलन के लिए सूचना वैज्ञानिक डॉ० नरोत्तम मिश्र को अधिकृत किया गया। साथ ही तय हुआ कि उत्सवी माहौल में 25 से 31 अगस्त तक
संस्कृत सप्ताह आयोजित करने हेतु अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. वारीक सभी अंगीभूत, सम्बद्ध महाविद्यालयों को सूचित करेंगे।

समारोह समिति व आयोजन समिति गठित । पीआरओ ने बताया कि आज की बैठक में समारोह समिति व आयोजन समिति गठित करने पर आम सहमति रही। कुलपति प्रो० लक्ष्मीनिवास पाण्डेय संस्कृत सप्ताह समाहरोह समिति के संरक्षक होंगे। वहीं, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो० पुरेन्द्र वारिक को समिति का अध्यक्ष, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना
डॉ० सुधीर कुमार को संयोजक जबकि कुलसचिव डॉ० दिनेश झा को निवेदक नामित किया गया है। इसी तरह गठित आयोजन समिति में डॉ० एल् सविता आर्या, डॉ० श्याम सुन्दर ठाकुर, डॉ० रामसेवक झा, डॉ० वरुण कुमार झा, डॉ० प्रमोद कुमार मिश्र शामिल किए गए हैं।

आज की बैठक में सभी विभागाध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित हुए जिनमें
कुलपति – प्रो० लक्ष्मी निवास पाण्डेय,
कुलसचिव – डॉ० दिनेश झा,
अध्यक्ष, छात्रकल्याण – प्रो० पुरेन्द्र वारिक,
सी.सी.डी.सी – डॉ० शिवलोचन झा,
कुलानुशासक – डॉ० कुणाल कुमार झा,
शोधप्रभारी – प्रो० दिलीप कुमार झा,
व्याकरण-साहित्य संकायाध्यक्ष प्रो० दयानाथ झा,
वित्तपदाधिकारी डॉ० पवन कुमार झा,
उपकुलसचिव प्रथम डॉ० नवीन कुमार झा,
उपकुलसचिव द्वितीय डॉ० सुनील कुमार झा,
परीक्षा नियंत्रक डॉ० निहार रंजन सिन्हा,
भू-सम्पदा पदाधिकारी डॉ० उमेश झा,
वेद विभागाध्यक्ष डॉ० ध्रुव मिश्र,
साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ० सन्तोष पासवान,
व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ० सीताचरण झा,
ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ० राम निहोरा राय,
दर्शन विभाग विभागाध्यक्ष डॉ० धीरज कुमार पाण्डेय, सूचना वैज्ञानिक डॉ० नरोत्तम मिश्र,
ओएसडी (शैक्षणिक) डॉ० रामसेवक झा,
निदेशक, शिक्षाशास्त्र डॉ० घनश्याम झा एवं
समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ० सुधीर कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *