करनाल जिला तिरंगा जागरूकता प्रादेशिक हरियाणा

विधायक योगेंद्र राणा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,

हर घर तिरंगा अभियान

विधायक योगेंद्र राणा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,

हजारों लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा, देश भक्ति के नारों से गूंजा शहर

असंध/ करनाल, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को असंध की नई अनाज मंडी से विधायक योगेंद्र राणा के नेतृत्व में भव्य, अनुशासित और जनभागीदारी से परिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नई अनाज मंडी से आरम्भ होकर नानकपुरा चौंक, सालवन चौक से होते हुए जींद चौंक पर सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के शुरुआत में विधायक योगेन्द्र राणा ने सभी को बताया कि सभी व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को बनाए रखेंगे और तिरंगे को सम्मान के साथ पकड़ेंगे। देशभक्ति से ओत प्रोत इस गौरवपूर्ण यात्रा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ जनप्रतिनिधि, आमजन और काफी संख्या में महिलाओं ने भी बहुत ही उत्साहपूर्ण तरीके से भाग लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। इस दौरान हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव अपेक्स बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल ,एसडीएम सुमित सिहाग ,असंध नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी,असंध मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण मुनक , जुंडला मार्किट कमेटी चेयरमैन सुशील शर्मा भी यात्रा में शामिल रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवा, महिलाएं, बुजुर्ग तथा विभिन्न वर्गों के नागरिक बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया।

इस अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि असंध में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देशभक्ति की भावना हर नागरिक के हृदय में विद्यमान है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासन एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा के उपरांत बलिदानियों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

तिरंगा यात्रा में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन रामअवतार जिंदल व रमेश जानी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नरवाल , जिला सचिव उषा पांचाल , सज्जन अत्री, असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा ,जूंडला मंडल अध्यक्ष राहुल , बल्ला मंडल अध्यक्ष जय भगवान ,जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय ,असंध मंडल प्रभारी मनमीत बावा, जलमाना मंडल प्रभारी दीपक, अमित राणा,बाबा सूबे सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, सम्मानित सरपंच एवं पंच तथा असंध विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *