अर्थ

16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराई तो फिर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर… फटाफट करें ये काम

डेस्क: क्या आपने एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की ई-केवाईसी (LPG e-KYC) कर ली है. अगर नहीं, तो फिर आपका इंडेन (Inden), एचपी (HP) या फिर भारत गैस (Bharat Gas) कनेक्शन सस्पेंड (Connection Suspended) किया जा सकता है. गैस प्रोवाइडर कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट कर रही हैं कि 16 अगस्त तक एलपीजी सिलेंडर से जुड़े इस काम को हर हाल में पूरा कर लें. अगर तय की गई लास्ट डेट तक ये ये काम नहीं किया जाता, तो फिर एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत पेश आ सकती है. इस काम को आसानी से घर बैठे भी पूरा किया जा सकता है और इसमें महज कुछ मिनटों का समय लगता है।
इतिहास
16 अगस्त की डेडलाइन मत भूलें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें LPG e-KYC प्रोसेस पूरा करने के लिए अलर्ट किया जा रहा है. इसके अलावा एक्स पर पोस्ट के जरिए भी कंपनियां इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील कर रही हैं।

कंपनियां सलाह के साथ ही इनमें वार्निंग भी दी जा रही है कि 16 अगस्त की तय डेडलाइन के बाद एलपीजी पाने में दिक्कत हो सकती है और अधिसूचित घरेलू रेट्स पर LPG Cylinder नहीं खरीद पाएंगे यानी महंगी दरों पर खरीदना पड़ सकता है. यानी साफ है कि आपके पास सिर्फ छह दिनों का समय है, परेशानी से बचने के लिए लास्ट डेट (LPG e-KYC Last Date) का इंतजार किए बगैर इस काम को तत्काल निपटा लें।
समयऔर कैलेंडर
अभी कितने हैं घरेलू सिलेंडर के दाम?
14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (14 Kg LPG Cylinder Price) के बारे में बात करें, तो दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत (Delhi LPG Cylinder Price) 942 रुपये है. वहीं कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर (Kolkata LPG Cylinder Price) 968 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये का मिल रहा है. अगर चेन्नई की बात करें, तो यहां पर घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये है.
इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के करोड़ों लाभार्थियों को हर साल चार एलपीजी सिलेंडर की रिफिल पर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) दिया जा रहा है. यानी दिल्ली में 942 रुपये वाला गैस सिलेंडर छूट के साथ उन्हें महज 642 रुपये में मिलता है।
घर बैठे कर सकते हैं काम पूरा
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG-eKYC को लेकर सिर्फ अलर्ट ही नहीं किया है, बल्कि यूजर्स को घर बैठे इस काम को आसानी से पूरा करने का तरीका भी बताया है. इंडियन ऑयल ग्राहकों के लिए बात करें, तो वे इंडियनऑयल वन ऐप (Indian Oil One App) के माध्यम से ये प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. या फिर अपने एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर के पास जाकर या सिलेंडर डिलीवरी कर्मी के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *