अर्थ

MCX-Comex Gold rate: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, ₹1,43,500 के पार पहुंचा गोल्ड रेट

डेस्क: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। MCX पर सोना 679 रुपए बढ़त के साथ 1,43,594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 2284 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,19,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना- चांदी
Comex पर सोना 4,109.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,090.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 23.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,113.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.38 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 57.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.03 डॉलर की तेजी साथ 58.88 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को रुपए की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्त हलचल के कारण सोने की कीमतें 900 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपए टूटकर 1,47,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,48,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत शुक्रवार के 2,24,700 रुपए प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 1,800 रुपए बढ़कर 2,26,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *