डेस्क : भारत की सबसे बड़ी निजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने अपनी सिल्वर जुबली यानी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर अलग अलग इंश्योरेंस कैटेगरी में 25 नए इनोवेटिव सॉल्यूशन लॉन्च किए हैं.
इसके साथ ही कंपनी ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च करने का अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इससे पहले कंपनी ने एक दिन में 14 इनोवेटिव सॉल्यूशन लॉन्च किए थे, जबकि इस बार 25 नए इनोवेशन पेश किए गए हैं. इनमें 5 ऐसे सॉल्यूशन भी शामिल हैं, जो इंश्योरेंस इंडस्ट्री में पहली बार लाए गए हैं.

कंपनी का कहना है कि ये सभी नए सॉल्यूशन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इंश्योरेंस लेने से लेकर क्लेम सेटलमेंट तक का पूरा अनुभव ग्राहकों के लिए आसान, तेज और बेहतर बनाया जा सके. पिछले 25 साल में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ खुद को लगातार बेहतर बनाया है. कंपनी ने इंश्योरेंस को सिर्फ आर्थिक सुरक्षा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसकी भूमिका को और व्यापक बनाया है.
अब तक 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को दी सेवाएं
अब तक कंपनी 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी है और 6 करोड़ से ज्यादा क्लेम का निपटारा कर चुकी है. अब कंपनी ऐसे नए इनोवेशन पर काम कर रही है, जो ग्राहकों को सिर्फ नुकसान के बाद मदद ही नहीं करेंगे, बल्कि जोखिम का पहले से अंदाजा लगाने और उसे बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे. इस मौके पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संजीव मंत्री ने कहा कि पिछले 25 साल से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की सोच बहुत साफ रही है कि हम अपने ग्राहकों से किए गए हर वादे को निभाने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहें और आने वाले कल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए इनोवेशन करते रहें.
ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में करेंगी मदद
उन्होंने आगे कहा कि कि हमारी 25वीं वर्षगांठ के इस खास मौके पर मैं हमारे सभी हितधारकों यानी ग्राहक, पार्टनर्स, कर्मचारियों, शेयरधारकों और रेगुलेटर्स का उनके भरोसे और लगातार मिले सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं. इस ऐतिहासिक अवसर पर हमने अपने ग्राहकों से किए गए वादों को फिर से दोहराने का फैसला किया है. इसी के तहत हमने 25 नए और इनोवेटिव सॉल्यूशन लॉन्च किए हैं. ये नए प्रोडक्ट और सुविधाएं ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद करेंगी और इंश्योरेंस को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड, उपयोगी और भविष्य के लिए तैयार बनाएंगी.
25 नए इनोवेशन की खास बातें
एलीवेट हर
यह महिलाओं के जीवन के अलग अलग फेज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक मॉड्यूलर हेल्थ केयर प्रोडक्ट है. इसमें ओपीडी, वेलनेस, मैटरनिटी, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और महिलाओं में होने वाले कैंसर से जुड़ी आर्थिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं एक ही प्लान में मिलती हैं. यह इंश्योरेंस इंडस्ट्री में पहली बार है कि महिलाओं की अलग अलग उम्र और जरूरतों के अनुसार 4 कस्टमाइज्ड प्लान पेश किए गए हैं. जैसे जैसे महिलाओं की जरूरतें बदलती हैं, यह प्लान भी उनके साथ आसानी से आगे बढ़ सकता है.
पा केयर
यह पालतू जानवरों के लिए एक कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान है. इसमें वेटरनरी का खर्च, इमरजेंसी इलाज, बीमारी, दुर्घटना, सर्जरी और नियमित देखभाल का कवरेज मिलता है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें लॉन्ग टर्म कवरेज और रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (RFID) टैग वाले पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम पर विशेष छूट जैसी इंडस्ट्रीलीडिंग सुविधाएं भी दी गई हैं.
कंप्लीट होम प्रोटेक्ट
कंप्लीट होम प्रोटेक्ट घर के मालिकों के लिए तैयार किया गया एक मॉड्यूलर और व्यापक होम इंश्योरेंस सॉल्यूशन है. यह छोटे और पहली बार खरीदे गए घरों से लेकर लग्जरी घरों तक सभी तरह की रिहायशी प्रॉपर्टी के लिए उपयुक्त है. इस प्लान में घर का इंटीरियर, ज्वेलरी, आर्टवर्क, कीमती कलेक्शन और फर्नीचर जैसी चीजों को सुरक्षा मिलती है. कंपनी का दावा है कि पहली बार इस प्रोडक्ट में कई कैशलेस होम असिस्टेंस सर्विसेज और 30 साल तक की पॉलिसी अवधि का विकल्प दिया गया है. इसके अलावा, लंबी अवधि की पॉलिसी लेने वाले ग्राहकों को हर साल फिक्स्ड कैपिटल एप्रिसिएशन का लाभ मिलेगा. वहीं, अगर किसी कारण से घर रहने लायक नहीं रहता है, तो अस्थायी रूप से दूसरी जगह रहने का अतिरिक्त खर्च कवर किया जाएगा. इस तरह यह प्रोडक्ट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
बेहतर सर्विस एक्सपीरियंस के लिए नए इनोवेशन
डिजिटल ब्रांच
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने मेट्रो ट्रांजिट एरिया में भारत की पहली डिजिटल इंश्योरेंस ब्रांच शुरू की है. यहां ग्राहक हेल्थ, मोटर और ट्रैवल इंश्योरेंस से जुड़ी सेवाएं खुद या कंपनी के प्रतिनिधि की मदद से ले सकते हैं. इस डिजिटल ब्रांच के जरिए ग्राहक नई पॉलिसी खरीद सकते हैं, पॉलिसी रिन्यू कर सकते हैं, क्लेम दर्ज और ट्रैक कर सकते हैं, ऑनलाइन KYC पूरी कर सकते हैं, जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह ब्रांच आज के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि उन्हें तेज, आसान और चलते फिरते इंश्योरेंस सेवाएं मिल सकें.
मोटर सर्विस एश्योर
यह एक समयबद्ध रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस है, जो वाहन खराब होने या दुर्घटना की स्थिति में ग्राहकों को तुरंत मदद उपलब्ध कराती है. इस सेवा के तहत बैटरी चार्जिंग, व्हीकल टोइंग और मौके पर छोटी मोटी मरम्मत जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. कंपनी 24×7 सिर्फ 30 मिनट के भीतर सेवा देने का वादा करती है. फिलहाल यह सुविधा भारत के 15 शहरों में उपलब्ध है. इस पहल का उद्देश्य मुश्किल समय में ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सहायता देना है, ताकि उनका अनुभव बेहतर हो और उन्हें तय समय के भीतर हाई क्वालिटी वाली सेवा मिल सके.
मोटर सहायक
यह प्राइवेट कार मालिकों के लिए एक प्रीमियम सर्विस है, जो वाहन से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मदद उपलब्ध कराती है. इस सेवा के तहत आपातकालीन सहायता, कानूनी और जरूरी प्रक्रियाओं में मदद, कानूनी बचाव से जुड़े खर्चों की भरपाई और वाहन के दस्तावेजों से जुड़ी सहायता दी जाती है. इसका उद्देश्य ग्राहकों को मुश्किल समय में पूरी तरह निश्चिंत और सुरक्षित महसूस कराना है.
स्पेशलाइज्ड सर्विस डेस्क
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने अपनी यूनिफाइड सर्विस आफरिंग को अब और अधिक पर्सनलाइज्ड बनाया है. इसके तहत स्पेशलाइज्ड सर्विस डेस्क शुरू किए गए हैं. ये विशेष सर्विस डेस्क वरिष्ठ नागरिकों और अन्य प्राथमिकता वाले ग्राहक वर्ग के लिए बनाए गए हैं. यहां उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सेवा और व्यक्तिगत सहायता मिलेगी, जिससे उनका काम पहले से अधिक तेज, आसान और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सकेगा.
AI से जुड़े नए इनोवेशन
Voice AI
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने वॉइस एआई ड्राइवेन कस्टमर इनेबलमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. यह एक एडवांस्ड AI आधारित वॉइस सिस्टम है, जो ग्राहकों से इंसानों की तरह प्राकृतिक बातचीत करता है और इंश्योरेंस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया में उनकी मदद करता है. इसकी मदद से ग्राहक पॉलिसी से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं, पॉलिसी में बदलाव करा सकते हैं, नई पॉलिसी खरीद सकते हैं और भुगतान भी पूरा कर सकते हैं. यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और 24×7 काम करती है. ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय कॉलबैक की भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह वॉयस बॉट सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सेल्स एजेंट की तरह भी काम करता है. यानी यह पॉलिसी प्रस्ताव से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया फोन कॉल के दौरान ही पूरी करा सकता है. कंपनी के मुताबिक, इस AI एजेंट के जरिए अब तक 10 लाख से अधिक कॉल पूरी की जा चुकी हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.
पर्सनलाइज्ड ट्रैवल प्लानर
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने आईएल टेककेश्र ऐप में AI आधारित पर्सनलाइज्ड ट्रैवल प्लानर लॉन्च किया है. यह एक स्मार्ट ट्रिप प्लानर है, जो ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार उनकी यात्रा की पूरी योजना तैयार करता है. यूजर को सिर्फ यात्रा की मंजिल, यात्रा की तारीखें, बजट और अपनी पसंद बतानी होती है. इसके बाद AI तुरंत डे बाय डे ट्रैवल प्लान तैयार कर देता है, जिसे जरूरत के अनुसार उसी समय बदला भी जा सकता है. इस प्लान में इंश्योरेंस का विकल्प भी शामिल होता है. ग्राहक अपनी कई दिनों की यात्रा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं, मैप पर रूट देख सकते हैं और समय समय पर जरूरी जानकारी व सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे ट्रिप प्लानिंग आसान और सुविधाजनक बन जाती है. सबसे खास बात यह है कि यात्रा की योजना बनाने के साथ साथ ग्राहक अपना ट्रैवल इंश्योरेंस भी उसी दौरान आसानी से खरीद सकते हैं.
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने हेल्थ इंश्योरेंस के लिए AI आधारित स्मार्ट हेल्थ अंडरराइटिंग सिस्टम लॉन्च किया है. इसका उद्देश्य ग्राहकों को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल अनुभव देना है, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं से भी हेल्थ इंश्योरेंस ले सकें. इस सिस्टम में ग्राहक को खुद से ऑनलाइन जानकारी भरनी होती है. AI उनकी ओर से दिए गए जवाबों का रियल टाइम में विश्लेषण करता है और अंडरराइटिंग के तय नियमों के अनुसार तुरंत और एक समान तरीके से फैसला लेता है. कंपनी का कहना है कि 25 साल पूरे करने के बाद भी उसका सबसे बड़ा वादा वही है कि हर परिस्थिति में ग्राहकों के साथ खड़ा रहना और उनकी सबसे मूल्यवान चीजों की सुरक्षा करना. इन नए इनोवेशन के जरिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इसी वादे को आगे भी मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है.

